Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मतदाता सूची से एक भी पात्र वोटर का नाम नहीं कटने देंगे, भाजपा के हथकंडों के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी : मणिशंकर

बेंगाबाद प्रखंड के चपुआडीह पंचायत अंतर्गत मुंडहरी गांव में शनिवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

मतदाता सूची से एक भी पात्र वोटर का नाम नहीं कटने देंगे, भाजपा के हथकंडों के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी : मणिशंकर

मुंडहरी में कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक, SIR, संगठन सृजन और पंचायत स्तर पर चौपाल कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : बेंगाबाद प्रखंड के चपुआडीह पंचायत अंतर्गत मुंडहरी गांव में शनिवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से एसआईआर (SIR), संगठन सृजन अभियान और प्रत्येक पंचायत में संचालित चौपाल कार्यक्रम की प्रगति एवं आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह कोडरमा लोकसभा प्रभारी मणिशंकर उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे और किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए।

इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता पिछले कई महीनों से बूथ स्तर पर लगातार सक्रिय हैं और जनता से संपर्क स्थापित कर अपना दायित्व निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और पूरी ताकत के साथ जनता के साथ खड़ी है।

वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केड़िया ने अपने संबोधन में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में बने रहने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। संविधान की मूल भावना को कमजोर करने और संवैधानिक संस्थाओं को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इन कोशिशों के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे हैं। जिस तरह कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी, उसी मजबूती के साथ आज भाजपा की गलत नीतियों और कृत्यों के खिलाफ लड़ाई जारी रखी जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य कभी सत्ता हासिल करना मात्र नहीं रहा है, बल्कि देश को संविधान के अनुसार चलाना, लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करना और जनता के अधिकारों की रक्षा करना पार्टी की प्राथमिकता रही है। कांग्रेस आगे भी इन मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

बैठक में बेंगाबाद प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री, गिरिडीह सदर प्रखंड अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद शमीम, जिला सचिव पप्पू पांडेय, उमेश तिवारी, वीरेंद्र सिंह, कायमुल अंसारी, कासिम अंसारी, मोहम्मद बिनसर, अशोक यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button