भाजपा नेता सुरेश साव ने कांग्रेस पर साधा निशान
भाजपा झारखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सुरेश साव ने प्रेस जारी कर कहा कि आज कल आप देख रहे होंगे कि कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी वोट चोरी - वोट चोरी चिल्ला रहे हैं लेकिन वोट चोरी तो कॉंग्रेस के ज़माने में हुआ करता था

भाजपा नेता सुरेश साव ने कांग्रेस पर साधा निशान
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : भाजपा झारखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सुरेश साव ने प्रेस जारी कर कहा कि आज कल आप देख रहे होंगे कि कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी वोट चोरी – वोट चोरी चिल्ला रहे हैं लेकिन वोट चोरी तो कॉंग्रेस के ज़माने में हुआ करता था. काँग्रेस को बताना चाहिए कि जब ‘जवाहर लाल नेहरू’ और ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल’ प्रधानमंत्री उम्मीदवार के लिए चुनाव हो रहा था तो उस समय पंडित जवाहर लाल नेहरू को 0 (शून्य वोट) आया था और वही सरदार वल्लभ भाई पटेल को 14 वोट आया था. उसके बावजूद जवाहर लाल नेहरू को कॉंग्रेस ने ‘प्रधानमंत्री’ घोषित कर दिया.

सुरेस साव ने कहा कि कुछ दिन से राहुल गांधी जेब, हाथ में बाबा भीमराव अंबेडकर जी का संविधान का किताब लेकर चलते हैं और यही कॉंग्रेस ने ‘बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर’ जी को 1952 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा. काँग्रेस पार्टी ने उस समय वोट चोरी किया और बाबा साहेब अम्बेडकर जिस लोकसभा से चुनाव लड़ रहे थे वो लोकसभा चुनाव में लगभग 74 हजार वोट को इन्होंने रद्द करा दिया. और उसके बाद बाबा साहेब जीते हुए चुनाव हार गए। तो वोट चोरी तो करना ये कॉंग्रेस पार्टी का काम है. भारतीय जनता पार्टी का काम वोट चोरी करना नहीं है। भारतीय जनता पार्टी जब 282 सीट लाकर सत्ता में आई फिर 303 सीट आई अगर वोट चोरी करना रहता तो आज 240 सीट नहीं आता. इसलिए ये कॉंग्रेस की नोटंकी यहा की जनता भली भांति जान रही है। श्री साव ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को अपमान करने वाली पार्टी है कॉंग्रेस. ये वोट चोरी खुद करती है, और वोट चोरी करने वाली खुद कॉंग्रेस पार्टी ही है। इसलिए इनकी बातों मे जनता आने वाली नहीं है. काफी समय से कॉंग्रेस सत्ता से बाहर है तो राहुल गांधी झूठ बोलकर, जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. राहुल गांधी के हर झूठ का मकसद क्या है, ये जनता बखूबी जान चुकी है। देश विरोधी ताकतों के दबाव में राहुल गांधी और INDI गठबंधन लोकतंत्र को बदनाम कर रहे हैं और संवैधानिक संस्थानों की मर्यादा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
उन्होंन कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और हमारे देश यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। यहा की जनता जान रही है। और आज पूरे देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ है। यहां की जनता कॉंग्रेस के छलावे में आने वाली नहीं है। अवैध तरीकों से मतदान में हेराफेरी कांग्रेस के DNA में है. आज वोट-चोरी का झूठा प्रोपेगेंडा उनकी हार की बौखलाहट है, जिसे जनता अब भली-भांति समझ चुकी है




