Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मंत्री जी शहरी जलापूर्ति योजना कब तक .. अरुणा शंकर

मंत्री जी शहरी जलापूर्ति योजना कब तक .. अरुणा शंकर

पलामू – मंत्री जी शहरी जलापूर्ति योजना कब तक .. अरुणा शंकर

पलामू: प्रमंडल के मंत्री मिथलेश ठाकुर से प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने शहर की मूलभूत समस्या शहरी जलापूर्ति योजना पर सवाल किया है और कहा प्रमंडल मुख्यालय में माननीय मुख्यमंत्री के साथ कई मंत्री महीने में दो-दो बार आकर शहर एवं गांव के विकास के लिए कैंप लगा रहे लेकिन मुझे आश्चर्य हो रहा जो सरकार प्रमंडलीय मुख्यालय में मूलभूत समस्या नहीं दे पा रही वह भी तब जब पेयजल मंत्री हमारे प्रमंडल से हैं वैसे लोग विकास की बात कैसे करते l मैंने अपने निगम कार्यकाल में शहरी जलापूर्ति योजना तैयार कराई ,रघुवर सरकार से अनुमोदन कराया और माननीय सांसद बी डी राम जी के सहयोग से एशियन डेवलपमेंट बैंक से योजना का 80 % फंड झारखंड सरकार को दिलवाया लेकिन आपकी सरकार को 4 साल बीतने को है टेंडर पर टेंडर, टेंडर पर टेंडर हो रहा लेकिन नल से जल नहीं आ रहा l माननीय मंत्री जी हमारा प्रमंडल में प्रतिदिन पानी का लेयर नीचे जा रहा किसान पुण खेती छोड़ दूसरे राज्य को पलायन कर रहे अपनी जमीन होते निकटवर्ती राज्यों में अधबटया में जमीन लेकर कार्य करने को मजबूर है इसका एकमात्र कारण प्रमंडल में एक भी बृहद जलापूर्ति योजना का अब तक पूरे प्रमंडल में ना होना है l हम सबों ने कई बार मेदिनीनगर शहर के गिरते वाटर लेवल को बनाए रखने के लिए शहर के बाहर कोयल नदी को बांधने का भी प्रस्ताव निगम से पारित कर दिया जिससे हर घर में पानी का लेयर आ सके पर वह भी अनसुनी कर दी गई l

मैं माननीय मंत्री महोदय से पुण अनुरोध करूंगी हमारे शहर के लिए नल से जल अति आवश्यक है और यह योजना केंद्र एवं राज्य की प्राथमिकता में भी है कृपया मेदिनीनगर शहरी जलापूर्ति योजना जो सरकार में लंबित है उसे यथाशीघ्र कार्यान्वन कराई जाए l

Related Articles

Back to top button