Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बी.बी.एम.के.यू. अंतर महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित करने हेतु बी.एस.के. कॉलेज मैथन पूरी तरह तैयार

धनबाद के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों के मध्य प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने और खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 6वां इंटर- कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट (पुरुष/महिला) 2025-26 का आयोजन बी.एस.के. कॉलेज, मैथन द्वारा किया जा रहा है।

बी.बी.एम.के.यू. अंतर महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित करने हेतु बी.एस.के. कॉलेज मैथन पूरी तरह तैयार

निरसा : मैथन, 15 सितम्बर 2025: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बी.बी.एम.के.यू.), धनबाद के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों के मध्य प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने और खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 6वां इंटर- कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट (पुरुष/महिला) 2025-26 का आयोजन बी.एस.के. कॉलेज, मैथन द्वारा किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 18 सितम्बर से 20 सितम्बर 2025 तक क्षेत्र संख्या 4, मैथन में संपन्न होगा।

आयोजन का उद्देश्य विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देश एवं समर्थन में खेल के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का संचार करना एवं उनके शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक बनना है। बी.एस.के. कॉलेज ने इस कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुनिश्चित कर ली हैं।

इस आयोजन में विश्वविद्यालय से जुड़े अधिक से अधिक महाविद्यालय भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। बी.एस.के. कॉलेज की प्रशासनिक टीम, खेल विभाग एवं आयोजन समिति पूरी तत्परता के साथ प्रतियोगिता का संचालन करेगी ताकि सभी प्रतिभागी बिना किसी व्यवधान के अपने खेल का प्रदर्शन कर सकें। समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से विशेष अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि पर समय से पहुंचें और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर इसे यादगार बनाएं।

इस प्रतियोगिता से जुड़े समस्त आवश्यक संपर्क सूत्र भी उपलब्ध कराए गए हैं ताकि प्रतिभागियों व अन्य संबंधित लोगों को आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो। यह जानकारी कॉलेज प्राचार्य के निर्देशानुसार जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button