भारत सेवाश्रम संघ दाबांकी में मां जगाधत्री पूजा का आयोजन धूमधाम से हुआ
प्रखंड के भारत सेवाश्रम संघ दाबांकी में बुधवार को मां जगधातृ की पूजा धूमधाम से शुरु हुआ। इस अवसर पर भक्तों की भीड़ उमड़ी।

भारत सेवाश्रम संघ दाबांकी में मां जगाधत्री पूजा का आयोजन धूमधाम से हुआ, मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक संजीव सरदार उपस्थित होकर 140 विशेष व्यंजनों का भोग मां को अर्पित करते हुए, क्षेत्र वासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि का मंगल कामना की।
अभिजीत सेन
जामसेदपुर /पोटका
प्रखंड के भारत सेवाश्रम संघ दाबांकी में बुधवार को मां जगधातृ की पूजा धूमधाम से शुरु हुआ। इस अवसर पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। जगधातृ पूजा में बतौर मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने लगभग 140 विशेष व्यंजनों का भोग मां को अर्पित किया। मौके पर उन्होंने मां जगधातृ की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख शांति और समृद्धि की कामना किया।

उन्होंने कहा कि यहां सात्विक रुप से मां जगधातृ की पूजा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष पूजा का 27 वां वर्ष है। पूजा के उपरांत हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।शाम में सबरनगर आवासीय विद्यालय की छात्र व छात्राओं ने अलग अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की।
रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत पश्चिम बंगाल के झारग्राम से आए झूमर टीम ने झूमूर संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। कल गुरुवार को मां जगधातृ के साथ सिंदूर उत्सव के साथ प्रतिमा विसर्जन के साथ पूजा संपन्न होगा।
पूजा आयोजन को सफल बनाने में भारत सेवाश्रम संघ जमशेदपुर के स्वामी मुक्तानंद जी, घाटशिला के स्वामी जिवेशरानंद जी,शशोधरानंद जी,स्वामी गोकुलानंद जी, स्वामी पियुषानंद जी, स्वामी अनुभवानंद जी, कृष्ण चंद्र दल, पूर्व पार्षद करुणामय मंडल, भोलाशंकर गोप, देवाशीष मंडल, अश्विनी मंडल, मनोरंजन पुरान, भीम चंद्र बारिक,रुद्र प्रताप धल सहित अन्य सक्रिय रहे।




