फ्रंटेज स्किल्स, चैनपुर में भव्य प्लेसमेंट ड्राइव एवं स्टार एलुमनाई कार्यक्रम का सफल आयोजन
फ्रंटेज स्किल्स, चैनपुर में भव्य प्लेसमेंट ड्राइव एवं स्टार एलुमनाई कार्यक्रम का सफल आयोजन. फ्रंटेज स्किल्स प्रशिक्षण केंद्र में आज एक भव्य प्लेसमेंट ड्राइव एवं स्टार एलुमनाई कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

फ्रंटेज स्किल्स, चैनपुर में भव्य प्लेसमेंट ड्राइव एवं स्टार एलुमनाई कार्यक्रम का सफल आयोजन
पलामू : फ्रंटेज स्किल्स, चैनपुर में भव्य प्लेसमेंट ड्राइव एवं स्टार एलुमनाई कार्यक्रम का सफल आयोजन. फ्रंटेज स्किल्स प्रशिक्षण केंद्र में आज एक भव्य प्लेसमेंट ड्राइव एवं स्टार एलुमनाई कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र के युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा पूर्व छात्रों (स्टार एलुमनाई) के अनुभवों के माध्यम से वर्तमान प्रशिक्षुओं को प्रेरित करना था।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 50 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 35 अभ्यर्थियों का चयन प्रतिष्ठित कंपनी KPR Sugar and Apparel Pvt. Ltd. में ऑपरेटर पद के लिए किया गया। चयनित सभी अभ्यर्थियों को कार्यक्रम के दौरान ऑफर लेटर वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहीं स्टार एलुमनाई के रूप में आमंत्रित पूर्व छात्राएं—
पूजा कुमारी, ज्योति कुमारी, एवं कलिंदा कुमारी । इन सभी ने अपने सफलता की कहानियाँ (Success Story) साझा कीं और बताया कि किस प्रकार फ्रंटेज स्किल्स से प्राप्त प्रशिक्षण ने उनके करियर को नई दिशा दी। उनके प्रेरणादायक अनुभवों ने उपस्थित अभ्यर्थियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में केंद्र प्रबंधक पूजा कुमारी, प्लेसमेंट मैनेजर गोपाल कुमार, UNDP के प्रतिनिधि अभिषेक कश्यप जी तथा KPR की प्रतिनिधि सुषिला मैडम एवं केंद्र के सभी स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि ऐसे प्लेसमेंट ड्राइव न केवल युवाओं को रोजगार से जोड़ते हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फ्रंटेज स्किल्स चैनपुर द्वारा कौशल विकास, प्रशिक्षण और उद्योग से जोड़ने की यह पहल क्षेत्र के युवाओं के लिए एक मजबूत मंच प्रदान कर रही है।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। अंत में सभी चयनित अभ्यर्थियों, स्टार एलुमनाई एवं अतिथियों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन निश्चित रूप से चैनपुर एवं आसपास के युवतियों के लिए रोजगार और प्रेरणा का एक सशक्त उदाहरण साबित हुआ। फ्रंटेज स्किल्स के निदेशक राम बाबू ने सभी चयनित प्रशिक्षणार्थियों को उज्जवल भविष्य हेतू शुभकामनाएं दी।




