Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

पेयजल संकट को लेकर योगीटांड की महिलाओं ने नगर निगम पहुंचकर किया उपनगर आयुक्त से मुलाकात

पेयजल संकट को लेकर योगीटांड की महिलाओं ने नगर निगम पहुंचकर किया उपनगर आयुक्त से मुलाकात

पेयजल संकट को लेकर योगीटांड की महिलाओं ने नगर निगम पहुंचकर किया उपनगर आयुक्त से मुलाकात

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 योगिटांड़ में पेयजल संकट को लेकर शनिवार को स्थानीय लोगों ने नगर निगम का घेराव किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि इलाके में वर्षों पहले पानी की पाइपलाइन बिछाई गई, लेकिन अब तक नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। गर्मी में हालात और खराब हो गए हैं। बीते छह वर्षों से लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नुरुल होदा ने किया। मौके पर पंचम राम, सरवन कुमार, तुलसीदास, रीना देवी, मालती देवी, सावित्री देवी, रेखा देवी, सुमित समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद थे।इस दौरान महिलाओं ने नगर निगम के उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक से बातचीत किया। मौके पर उन्होंने बताया कि पहले इस क्षेत्र में सीसीएल द्वारा जलापूर्ति की जाती थी, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण सप्लाई बाधित हो गई है। इस संबंध में सीसीएल के अधिकारियों से बातचीत हुई है और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल, निगम की ओर से दो टैंकर पानी की व्यवस्था की जा रही है ताकि लोगों को राहत मिल सके।

साथ ही उप नगर आयुक्त ने बताया कि योगिटांड़ में नगर निगम से सीधी जलापूर्ति के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है और जल्द आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button