Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भाजपा प्रत्याशी डाक्टर अजय कुमार पोद्दार ने दाखिल किया नामांकन,उमड़ा जनसैलाब ।

कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डाक्टर अजय पोद्दार बुधवार को बराकर रेलवे-स्टेशन परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद विराट रैली के साथ आसनसोल निर्वाचन आयोग के यहां नामांकन करने को निकले।

कुल्टी – भाजपा प्रत्याशी डाक्टर अजय कुमार पोद्दार ने दाखिल किया नामांकन,उमड़ा जनसैलाब ।

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डाक्टर अजय पोद्दार बुधवार को बराकर रेलवे-स्टेशन परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद विराट रैली के साथ आसनसोल निर्वाचन आयोग के यहां नामांकन करने को निकले। बैंड बाजे कै साथ निकली रैली में आकर्षण का केंद्र उज्जैन से मंगाई गई डमरू पार्टी थी। जब कि पुरुलिया जिला से आइ महिलाओ की बैंड पार्टी भी आकर्षण का केंद्र रही ।

बराकर स्टेशन रोड के रास्ते बैगुनिया बाजार होते हुए कुल्टी के एलसी मोड, संन्यासी स्थान, रानीतालाब, थाना मोड़ और कालेज रोड के रास्ते जा रही रैली में हजारों-हजार बाइक सवार युवक शामिल थे। रास्ते में विभिन्न स्थान पर डाक्टर अजय पोद्दार का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। सबसे आगे जिला के महासचिव केशव पोद्दार रैली को गाइड कर रहे थे।

जिसमे भाजपा के वरिष्ठ नेताओ के साथ साथ बीएमएस और तमाम हिंदू संगठन से जुड़े लोग शामिल थे। रैली में जय श्रीराम, नरेंद्र मोदी, अमित साह के समर्थन में नारे लगाए जा रहे थे। रैली के आगे आगे पुलिस की समुचित व्यवस्था थी।

डाक्टर अजय पोद्दार ने कहा कि यह गणतंत्र को बचाने की लड़ाई हैं। ममता बनर्जी के कुशासन के विरुद्ध परिवर्तन का संकल्प हैं। जिससे राज्य का पुनर्निर्माण किया जा सके। सरकार बदलते ही कानून का राज्य होगा। अपराधी, असमाजिक तत्व और माफिया भूमिगत होंगे। रैली में भाजपा के पार्षद, युवा, महिला बड़ी संख्या में शामिल थे।

Related Articles

Back to top button