छोटकी खरगडीहा पंचायत सचिवालय से निकाला भव्य तिरंगा यात्रा
बेंगाबाद प्रखंड के छोटकी खरगडीहा पंचायत सचिवालय से भव्य तिंरगा यात्रा की शुरुआत हुई

छोटकी खरगडीहा पंचायत सचिवालय से निकाला भव्य तिरंगा यात्रा
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : बेंगाबाद प्रखंड के छोटकी खरगडीहा पंचायत सचिवालय से भव्य तिंरगा यात्रा की शुरुआत हुई। इसका नेतृत्व भाजपा नेता सह मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र वर्मा कर रहे थे। सबसे पहले भारी संख्या में लोग पंचायत सचिवालय में एकत्रित हुए जहां से सभी अपने हाथों में तिरंगा लेकर निकले जो चौक चौराहा और गांव का भ्रमण किया।

इस तिरंगा यात्रा में छात्र छात्राएं महिलाएं व पुरुषों ने उत्सुक होकर भाग लिया। वंदेमातरम, भारत माता कि जय के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। कार्यक्रम कि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद कुशवाहा ने किया।

यात्रा में सांसद प्रतिनिधि शिवपूजन राम, महामंत्री भागीरथ प्रसाद साव, मितनारायण वर्मा, रीतलाल प्रसाद वर्मा, बासुदेव पंडित, गोपाल सिंह, दिनेश कुमार, गणेश यादव, रामचन्द्र यादव, गणेश प्रसाद कुशवाहा,अरूण कुमार वर्मा,नागेश्वर यादव, लालजीत साव,आंनद राय, दशरथ प्रसाद वर्मा, कैलाश यादव, सुजित कुमार, संदीप दुवे,शतीश कुमार, सुनीता देवी, कुमारी अनुराधा, रीता देवी, कुमारी प्रतिमा स्वराज, कंचन देवी ,मदन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे




