Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़हेल्थ

भागाबांध में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, दर्जनों लोग घायल

भागाबांध में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, दर्जनों लोग घायल

भागाबांध में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, दर्जनों लोग घायल

धनब्द: मलय गोप निरसा 

धनबाद : खबर एमपीएल ओपी क्षेत्र का है जहा एमपीएल ओपी अंतर्गत भागाबांध में फ्री फायर गेम खेलने को लेकर दो बच्चों के बीच हुई झगड़े ने शुक्रवार की देर रात विकराल रूप ले लिया।

जिसमें दोनों पक्ष के दर्जनों लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों पक्ष ओपी पहुंचे। जहां दोनों पक्ष की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम बच्चे फ्री फायर गेम खेल रहे थे। इसी बीच किसी कारण को लेकर दोनों आपस मे झगड़ गए। उसमें से एक पक्ष का बच्चा घायल हो गया। जब वह घर पहुंचा तब उसके परिवार वालों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इसी क्रम में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी, डंडे से मारपीट हुई।

फिलहाल दोनों पक्ष के घायलों को एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button