जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर का स्वागत किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर का स्वागत किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर का स्वागत किया गया।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: बरगंडा रोड स्थित मधुबन वेजिस में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर का स्वागत किया गया। इस दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर का 2 साल का कार्यकाल पूरा होने की खुशी में केक काटकर खुशी मनाई गई।इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। भारत माला प्रोजेक्ट की बिल्डिंग प्रक्रिया में फर्जीवाडी किया गया है। कहां की टोल नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना में पैसों की फर्जी वाडी की जा रही है। कहा की गरीब विधवा विगलांग
अन्य योजनाओं के प्रचार में खर्च किए जा रहे हैं। कहा की यदि इन सवालों का जवाब प्रधानमंत्री जी से पूछे जाए तो एक भी सवाल के जवाब नहीं दे पाएंगे। इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया की राजेश ठाकुर के अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं को सम्मान मिला है। लंबे अरसे के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन हुआ। जिला स्तर पर प्रखंड मंडल एवं पंचायत कमेटी का भी गठन हुआ। पिछले 23 वर्षों में सबसे ज्यादा सफल सदस्यता अभियान चलाया गया।

भारत जोड़ो यात्रा में देश में झारखंड को सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला। वही कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया ने राजेश ठाकुर के 2 साल कार्यकाल पूरा होने पर उनकी उपलब्धियां बताएं। वही मौके पर जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ,प्रदेश सचिव नरेश वर्मा , कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया,नगर अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, मदन विश्वकर्मा ,जिला उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ,यश सिन्हा, बिलाल अहमद हुसैनी ,राजेश तुरी ,सुजीत कुमार सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।



