Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशराजनीतिलाइव न्यूज़

बैंक कर्मियों ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में एक रैली निकाला ,होगा भारष्टाचार मुक्त भारत….

बैंक कर्मियों ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में एक रैली निकाला ,होगा भारष्टाचार मुक्त भारत....

बैंक कर्मियों ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में एक रैली निकाला ,होगा भारष्टाचार मुक्त भारत….

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: जे०आर०जी० बैंक गिरिडीह क्षेत्र के द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में एक रैली निकाला गया । इस अवसर पर जे०आर०जी० बैंक गिरिडीह क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री बिजय प्रकाश ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार पुरे भारत में 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार के प्रति सभी नागरिकों को जागरूक करना है । इस रैली में बैंक के सभी कर्मियों ने सत्य एंव निष्ठा कि प्रतिज्ञा ली |

जे०आर०जी० बैंक क्षेत्रीय कार्यालय गिरिडीह से इस रैली की शुरुआत हुई जो कि मकतपुर चौक से कालीबाड़ी होते हुए टॉवर चौक एंव जिला परिषद कार्यालय होते हुए वापस क्षेत्रीय कार्यालय पहुँची । इस अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री बिजय प्रकाश के साथ अग्रणी जिला प्रबंधक श्री नितेश कुमार के

अलावा जे०आर०जी० बैंक के वरीय प्रबंधक श्री अरुण कुमार मिश्रा, अशोक कुमार, प्रतिमा कुमारी, प्रबंधक अमलेश कुमार, प्रवीण कुमार हैप्पी, तन्मय कुंडु, परमदीप सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, सहायक प्रबंधक अशोक वर्मा, नवीन चंद्र राय,विकास कुमार, आशा सिन्हा, उत्तम कुमार मिश्रा, संजना जायसवाल, प्रोदीप्तो हलधर,कार्यालय सहायक सुभाष चंद्रा, खुशबु कुमारी, कार्यालय अनुचर रामलाल मंडल, टुपलाल बैठा सहित अन्य उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button