Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से थमा कामकाज, मांगों को लेकर यूनियन ने बुलंद की आवाज

विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी संगठनों की ओर से आज एकदिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है।

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से थमा कामकाज, मांगों को लेकर यूनियन ने बुलंद की आवाज

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी संगठनों की ओर से आज एकदिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाओं पर असर देखने को मिला और कई शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा।

हड़ताल के दौरान बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद की। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान किया जाए।

इस दौरान अमलेश कुमार, अशोक कुमार चौरसिया, जकी अहमद खान, रवि जायसवाल, सायमा कांत झा, विवेक कुमार सिन्हा, टुप्लाल बैठा, विकास सिन्हा समेत बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।

बैंक कर्मचारियों ने कहा कि मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया जा सकता है। हड़ताल के चलते बैंकिंग कार्य के लिए पहुंचे ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा सकता है।

Related Articles

Back to top button