Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बीएलए-2 को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का दिया गया प्रशिक्षण l

हजारीबाग/चलकुशा प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित बीएलए-2 के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बीएलए-2 को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का दिया गया प्रशिक्षण l

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित बीएलए-2 के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ ने बीएलए-2 के दायित्वों एवं जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में बीएलए-2 की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बीएलए-2 को एएसडीडी की जांच करने, मृत अथवा स्थानांतरित व्यक्तियों की पहचान कर संबंधित बीएलओ को रिपोर्ट देने का दायित्व सौंपा गया है।प्रशिक्षण में बताया गया कि बीएलए मतदाताओं को आवश्यकता अनुसार नाम जोड़ने, हटाने, सुधार एवं संशोधन कराने के लिए प्रेरित करेंगे।

साथ ही विशेष शिविर के दिनों में अपने मतदान क्षेत्र में बीएलओ की देखरेख में उपस्थित रहेंगे, ताकि दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जा सकें तथा प्रारूप मतदाता सूची में आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जा सके।इस अवसर पर निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारी एवं संबंधित बीएलए-2 उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button