Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बिरनी का लाल कश्मीर में शहीद: बादल फटने की आपदा में संजय कुमार मुर्मू ने दी सर्वोच्च बलिदान

देश की रक्षा में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत धरमपुर गांव के वीर सपूत संजय कुमार मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आई प्राकृतिक आपदा में शहादत दी है।

बिरनी का लाल कश्मीर में शहीद: बादल फटने की आपदा में संजय कुमार मुर्मू ने दी सर्वोच्च बलिदान

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : देश की रक्षा में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत धरमपुर गांव के वीर सपूत संजय कुमार मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आई प्राकृतिक आपदा में शहादत दी है।

संजय कुमार मुर्मू, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कार्यरत थे और उनकी तैनाती इन दिनों कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में थी, जहाँ हाल ही में बादल फटने से भीषण तबाही मची है। राहत और बचाव कार्य के दौरान ड्यूटी पर तैनात रहते हुए संजय कुमार मुर्मू ने अपनी जान की परवाह किए बिना मानवता और देशभक्ति का परिचय देते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

शहीद की खबर मिलते ही धरमपुर गांव सहित पूरे बिरनी प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों की आंखें नम हैं और हर कोई गर्व के साथ इस वीर सपूत को श्रद्धांजलि दे रहा है। परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है, लेकिन शहीद के परिजनों ने भी अद्भुत धैर्य और गर्व के साथ बेटे की शहादत को राष्ट्र को समर्पित किया है।

प्रशासन की ओर से शहीद संजय कुमार मुर्मू के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव लाए जाने की तैयारी चल रही है। पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है। स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि और सुरक्षा बलों के अधिकारी गांव पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।
संजय कुमार मुर्मू न केवल अपने परिवार के लिए, बल्कि पूरे बिरनी और गिरिडीह जिले के लिए गौरव का प्रतीक हैं। उनकी शहादत ने यह साबित कर दिया कि झारखंड की धरती सिर्फ खनिजों के लिए नहीं, बलिदान और बहादुरी के लिए भी जानी जाती है

Related Articles

Back to top button