Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

जिला निबंधन कार्यालय में सेठ में विद्युतीकरण कार्य का उपायुक्त ने किया उद्घाटन

जिला निबंधन कार्यालय में सेठ में विद्युतीकरण कार्य का उपायुक्त ने किया उद्घाटन

जिला निबंधन कार्यालय में सेठ में विद्युतीकरण कार्य का उपायुक्त ने किया उद्घाटन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: जिला निबंधन कार्यालय में बने शेड में विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन शनिवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने नारियल फोड़ कर किया। उद्घाटन मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ,सचिव चुन्नुकांत उपाध्यक्ष बालगोविंद साहू, एनडीसी डॉ सुदेश कुमार जिला अवर निबंधक सहदेव मेहरा आदि उपस्थित थे। इस दौरान निबंधन कार्यालय के अधिकारियों द्वारा उपायुक्त एवं बार एसोसिएशन के अधिकारियों को बुके देकर स्वागत किया गया। जिसके बाद विधिवत पूजन कर नारियल फोड़ कर शेड में विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन किया गया। इस बाबत उपायुक्त ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव के द्वारा उन्हें जानकारी मिलेगी निबंधन कार्यालय में बने शेड में विद्युत की व्यवस्था नहीं रहने के कारण चिलचिलाती धूप और गर्मी में अधिवक्ता और डीड राइटर काम कर रहे हैं उसी को देखते हुए तुरंत ही अवर निबंधन से बात कर बिजली और पंखे की व्यवस्था शेड में कराई गई। उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही यहां आरो फिल्टर भी लगाया जाएगा और शौचालय को भी चालू करवाया जाएगा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने इस सराहनीय कार्य के लिए उपायुक्त का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं को इस गर्मी में सेठ के नीचे काम करने में काफी दिक्कतें होती थी अब आराम से अपना दैनिक कार्य करेंगे। बार एसोसिएशन के सचिव चुन्नू कांत ने कहां की जब इसकी सूचना उपायुक्त महोदय को दी गई तो उन्होंने इस और त्वरित कार्रवाई करते हुए शेड में पंखा और बिजली की व्यवस्था करवाई।

जिसका उद्घाटन आज उनके द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्य को पूरा कराने में तमाम एडवोकेट साथियों का योगदान रहा। मौके पर अविन्द प्रसाद प्रकाश यादव बालेश्वर पंडित अधिवक्ता सुनिल कुमार भूषण, ज्योतिष कुमार सिन्हा, शीलधर प्रसाद, बासुदेव साहु, किशोर कुमार वर्मा आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button