Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह में अकीदत के साथ अदा की गई ईद उल फित्र की नमाज, अमन-चैन की मांगी गई दुआ

जिले भर के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में शनिवार को ईद उल फित्र की नमाज अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की गई।

गिरिडीह में अकीदत के साथ अदा की गई ईद उल फित्र की नमाज, अमन-चैन की मांगी गई दुआ

गिरिडीह,: मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिले भर के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में शनिवार को ईद उल फित्र की नमाज अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की गई। शहर के बरवाडीह स्थित ईदगाह, भण्डारीडीह, मोहनपुर, बिशनपुर लाइन मस्जिद बुढ़ियाखाद, कोलडीहा सिकदारडीह, तेलोडीह समेत कई स्थानों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सामूहिक नमाज अदा की।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर देश और दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआएं भी मांगी गईं।

ईद के इस पावन अवसर पर जिले में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरे जिले में शांति और भाईचारे के साथ ईद का पर्व मनाया गया।

Related Articles

Back to top button