Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बराकर नदी तट पर राजपूत समाज का पारिवारिक मिलन सह वन भोज, एकजुट संगठन बनाने का निर्णय

गिरिडीह, उत्तरवाहिनी नदी बराकर के तट पर रविवार को राजपूत समाज द्वारा जिलास्तरीय पारिवारिक मिलन समारोह सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बराकर नदी तट पर राजपूत समाज का पारिवारिक मिलन सह वन भोज, एकजुट संगठन बनाने का निर्णय

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : उत्तरवाहिनी नदी बराकर के तट पर रविवार को राजपूत समाज द्वारा जिलास्तरीय पारिवारिक मिलन समारोह सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलेभर से बड़ी संख्या में राजपूत समाज के युवा, बुजुर्ग, महिलाएं एवं अन्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में समाज को और अधिक सशक्त व संगठित बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जिलास्तर से लेकर गांव स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए एक कार्यकारिणी समिति का गठन कर जिले के एक केंद्र स्थल का चयन, वहीं संगठन का चुनाव कराने तथा संगठन का संविधान तैयार करने का निर्णय लिया गया।

मिलन समारोह के दौरान पालगंज निवासी अशोक सिंह परमार की पुत्री द्वारा मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉप करने तथा चक्रदहा निवासी कृपाशंकर सिंह के दो पुत्रों के सरकारी नौकरी प्राप्त करने पर उन्हें सम्मानित कर बधाई दी गई। साथ ही उनके परिवारों की सराहना करते हुए समाज के अन्य लोगों से उनसे प्रेरणा लेने की अपील की गई।

कार्यक्रम में दहेज प्रथा, घरेलू विवाद, नशाखोरी जैसी सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने को लेकर भी चर्चा हुई और समाज के लोगों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई। इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि पूरे गिरिडीह जिले में केवल एक ही मजबूत संगठन रहेगा और सभी छोटे-बड़े संगठनों को एकजुट कर एक साझा मंच तैयार किया जाएगा।

बताया गया कि पिछले वर्ष भी इसी बराकर नदी तट पर इसी प्रकार का आयोजन हुआ था, जिसमें पूरे जिले को जोड़ने का संकल्प लिया गया था। उसी का परिणाम है कि इस वर्ष सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश कुमार सिंह ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद सदस्य भोला प्रसाद सिंह (चन्दना डीह), अशोक सिंह, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, विष्णु सिंह, पारसनाथ सिंह, श्रीरामपुर मुखिया सुनील सिंह, अधिवक्ता अमरदेव सिंह, बिनोद सिंह, दिलीप सिंह, प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अशोक सिंह परमार, मिथिलेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button