हिंदू नववर्ष पर निकली भव्य ‘स्वर्वेद यात्रा’, महापौर प्रमिला मेहरा हुईं शामिल
हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर शहर में भव्य ‘स्वर्वेद यात्रा’ का आयोजन किया गया।

हिंदू नववर्ष पर निकली भव्य ‘स्वर्वेद यात्रा’, महापौर प्रमिला मेहरा हुईं शामिल
गिरिडीह: मनोज कुमार।
गिरिडीह : हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर शहर में भव्य ‘स्वर्वेद यात्रा’ का आयोजन किया गया। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में निकाली गई इस यात्रा में महापौर प्रमिला मेहरा भी शामिल हुईं। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

यात्रा के दौरान महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लिया और हाथों में बैनर लेकर आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संदेश दिया। इस दौरान “स्वर्वेद के पथ पर चलें” का आह्वान भी किया गया।

इस यात्रा का आयोजन विहंगम योग संत समाज, गिरिडीह द्वारा किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे शहर में यात्रा के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिकता से जोड़ना और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और लोगों ने एक-दूसरे को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर अरुण गुप्ता, नवीन कुमार, सुजय भदानी, उमा चरण पहाड़ी, कंचन एकघरा, डॉ. रमेश भदानी, अशोक कुमार सहित कई महिला और पुरुष मौजूद रहे।



