कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित l
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत पी एम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका के लीगल लिट्रेसी क्लब के बच्चियों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित l
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत पी एम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका के लीगल लिट्रेसी क्लब के बच्चियों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया विद्यालय के बच्चियों को डालसा के कार्य और उद्देश्य से अवगत कराते हुए बताया गया विधिक सेवा गरीब जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दी जाती है महिलाएं,बच्चे,दिव्यांग,आदिवासी एवं जिनके सालाना आय तीन लाख रुपए से कम है उनके लिए ये सेवाएं बिल्कुल मुफ्त है।

ये सेवा कोई भी व्यक्ति पी एल वी के माध्यम से पा सकता है।बच्चियों को मौलिक अधिकार और कर्तव्य,शिक्षा के अधिकार,बाल श्रम,बाल विवाह,मानव तस्करी,घरेलू हिंसा,डायन प्रथा,नशा मुक्ति आदि के बारे में जागरूक किया गया।कभी कोई व्यक्ति किसी मुसीबत में पड़े तो सहायता पाने के लिए कुछ टोल फ्री नंबर की जानकारी दी गई
जैसे निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने के 15100 पुलिस सेवा के लिए 100/112 बच्चों की सहायता के लिए 1098 साइबर सुरक्षा 1930 एवं महिला हेल्फ लाइन नंबर 181 है इस सारे नंबरों से जरूरत के समय फोन कर के सहायता प्राप्त कर सकते हैं।मौके पर KGBV के वार्डन रूमा हालदार,ज्योति सागर,सरिता कुमारी के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,बलराम मुर्मू,मकरो कर्मकार,राजेश माहली,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,कुरुमीता मुर्मू,सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित रहे।



