Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की तीसरी बैठक संपन्न, कमेटी का हुआ विस्तार

बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की तीसरी बैठक सदानंद पैलेस में नवनियुक्त उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की तीसरी बैठक संपन्न, कमेटी का हुआ विस्तार

दीपू यादव बने संरक्षक,शैलेंद्र कुमार यादव व राजेश गुप्ता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी,रितेश खण्डेलवाल बने सहसंयोजक सह मीडिया प्रभारी

14 अक्टूबर को नवरात्र की चतुर्थी पर पूजा पंडाल के समीप होगा दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन

हजारीबाग : बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की तीसरी बैठक सदानंद पैलेस में नवनियुक्त उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत माता रानी की जयकारों के साथ किया गया। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के साथ-साथ महासमिति की विभिन्न गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान महासमिति की कमेटी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में दीपू यादव को महासमिति का संरक्षक मनोनीत किया गया।

प्रमोद यादव को अध्यक्ष, दीप नारायण निषाद को सचिव, बाल गोविंद निषाद को कोषाध्यक्ष तथा गणेश यादव, प्रमोद खण्डेलवाल को महासचिव बनाया गया। वहीं शैलेंद्र कुमार यादव एवं राजेश गुप्ता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई महासमिति की कोर कमेटी में अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के अलावा दिलीप जायसवाल,ओम प्रकाश गुप्ता, रूपचन्द्र अग्रवाल,लखन निषाद, शिवशंकर गुप्ता,नरेश निषाद, पवन खण्डेलवाल, महेंद्र गुप्ता, शिवदीप सिंह, प्रदीप जैन, उदय गुप्ता एवं गौतम सोनकर एवं दिलीप सोनी को शामिल किया गया।

महासमिति के कार्यों के प्रचार-प्रसार एवं समन्वय की जिम्मेदारी रितेश खण्डेलवाल को सह संयोजक एवं मीडिया प्रभारी के रूप में दी गई है। वहीं अभिनाश निषाद, प्रेम निषाद एवं रंजित निषाद को सह संयोजक बनाया गया। पूजा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए दिलीप सोनी, उपेंद्र सिन्हा एवं आशुतोष चौधरी को पूजा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई।

इसी क्रम में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र की चतुर्थी तिथि बुधवार 14 अक्टूबर को दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूजा पंडाल के समीप आयोजित होगा। सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना के साथ जरूरतमंदों की सेवा करना भी समाज के प्रति महत्वपूर्ण दायित्व है।

इसी भावना के साथ दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन किया जाता है। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्य आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। बैठक के अंत में महासमिति ने सभी सदस्यों एवं समाज के लोगों से आगामी दुर्गा पूजा को भव्य और सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

महासमिति ने कहा कि सभी के सहयोग और सामूहिक प्रयास से इस वर्ष भी बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति अपनी 26वीं वर्षगांठ को भव्य एवं यादगार स्वरूप प्रदान करेंगा। बैठक में मुख्य रूप से दीप नारायण निषाद, दीपू यादव,शैलेंद्र कुमार यादव, कोर कमेटी के सदस्य दिलीपजयसवाल,शिव शंकर गुप्ता, नरेश निषाद, दिलीप सोनी,प्रदीप जैन,महेंद्र गुप्ता,रविंद्र गुप्ता,राजू सिन्हा,पवन खण्डेलवाल,प्रमोद खण्डेलवाल,उपेंद्र सिन्हा,रितेश खण्डेलवाल, बैजनाथ गुप्ता,मनोज गुप्ता,अनिल मद्धेशिया,आशुतोष चौधरी, पंकज कसेरा, गुड्डन सोनकर,संजय यादव, लक्ष्मण निषाद, अभय निषाद सहित कई लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button