Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

आम बागान में नेचर गार्डन नर्सरी का भव्य शुभारंभ, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने किया उद्घाटन

गिरिडीह के आम बागान, सिहोडीह स्थित सरकारी स्कूल के समीप नेचर गार्डन नर्सरी का विधिवत शुभारंभ किया गया।

आम बागान में नेचर गार्डन नर्सरी का भव्य शुभारंभ, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने किया उद्घाटन

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह के आम बागान, सिहोडीह स्थित सरकारी स्कूल के समीप नेचर गार्डन नर्सरी का विधिवत शुभारंभ किया गया। नर्सरी का उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह और गिरिडीह नगर निगम के डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने नर्सरी के संचालक रत्नेश रोशन को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन के मौके पर अतिथियों ने कहा कि नेचर गार्डन नर्सरी में विभिन्न प्रकार के पौधे उपलब्ध हैं। प्रकृति और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधों का विशेष महत्व है। ऐसे में यह नर्सरी शहरवासियों के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने लोगों से एक बार नर्सरी में आकर पौधों की उपलब्धता देखने और अपनी पसंद के पौधे खरीदने की अपील की।

वहीं, नर्सरी के संचालक रत्नेश रोशन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें पौधे भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नेचर गार्डन नर्सरी में एक से बढ़कर एक आकर्षक और विभिन्न प्रकार के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यहां थोक और खुदरा दोनों तरह से पौधों की बिक्री की व्यवस्था की गई है। उन्होंने शहरवासियों से एक बार नर्सरी में जरूर आने की अपील की।

आम बागान, सिहोडीह में स्थित नेचर गार्डन नर्सरी के शुभारंभ के साथ ही अब पौधों के शौकीनों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के पौधे उपलब्ध हो सकेंगे।

इस अवसर पर झामुमो नेता टूना सिंह, पप्पी सिंह, अजय यादव, रवि कुमार, सुशील शर्मा, रूपेश रोशन, अंजलि कुमारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button