फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार को सदर अस्पताल से शुभारंभ किया।
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार को सदर अस्पताल से शुभारंभ किया।

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार को सदर अस्पताल से शुभारंभ किया।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार को सदर अस्पताल से शुभारंभ किया। मौके पर सिविल सर्जन एसपी मिश्रा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, जिला आरसीएच पदाधिकारी, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉक्टर कमलेश्वरी प्रसाद, जिला भीबीडी पदाधिकारी, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, एनएचएम समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि गिरिडीह जिला के अन्तर्गत बगोदर जमुआ, पीरटॉड एवं देवरी को छोड़कर सभी प्रखंडों में में एम०डी०ए० कार्यक्रम आज से 25 फरवरी तक मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत लक्षित जनमानस को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जाएगा। एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिला, गम्भीर रूप से बीमार व्यक्ति को दवा का सेवन नहीं करना है। दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना है। बताया गया कि गिरिडीह जिला के कुल 17 लाख 96 हजार 517 व्यक्तियों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसको लेकर सभी आगंनबाडी केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर DEC एवं अलबेंडाजोल की एकल खुराक खिलाई जाएगी। शेष बचे हुए व्यक्तियों को 11 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रशिक्षित भोलेन्टेयर वर्कर के द्वारा घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी।

इसके लिए जिले में कुल 1755 बूथ चिन्हित किये गए है जिसमें कुल 3510 दवा प्रशासक दवा सेवन करवाने हेतु कार्य करेंगे।



