फर्नीचर के मालिक बीरेंद्र प्रसाद के घर में रात को डकैती, पूर्व विधायक ने शीघ्र दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की …..
फर्नीचर के मालिक बीरेंद्र प्रसाद के घर में रात को डकैती, पूर्व विधायक ने शीघ्र दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की .....

बरकट्ठा के व्यवसायी बिड़ला फर्नीचर के मालिक बीरेंद्र प्रसाद के घर में रात को डकैती, पूर्व विधायक ने शीघ्र दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की …..

हजारीबाग: प्रखण्ड बरकट्ठा के बरकट्ठा बाजार निवासी व्यवसायी बीरेंद्र प्रसाद, बिड़ला फर्नीचर के मालिक के घर में बीते गुरुवार की शाम को परिजनों को बंधक बनाकर(हाथ पैर बांध कर) घर में रखे नकदी, गहना, आभूषण को लूट ले गये। घटना की सूचना मिलते ही गरीबों की आवाज, बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र की आश लोकप्रिय पूर्व विधायक श्री जानकी प्रसाद यादव जी बिरेन्द्र प्रसाद के घर पहुँचकर वस्तुस्थिति से अवगत हो कर बरकट्ठा थाना प्रभारी से तत्काल डकैतों/चोरों की गिरफ्तारी की मांग की।

पूर्व विधायक श्री यादव ने कहा कि इस तरह की घटना से क्षेत्रवासी भयभीत हैं, बरकट्ठा पुलिस को अपराधियों के ऊपर नकेल कसने की जरूरत है।

मौके पर गणमान्य समाजसेवी, जनप्रतिनिधी एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।





