Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरदेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष कार्यकाल को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष कार्यकाल को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष कार्यकाल को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन 

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह:  भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओर वर्तमान राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश गुरुवार को गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान इन्होंने परिसदन भवन में एक प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के तौर पर 11 साल के कार्यकाल को पूरा करने पर आधारित था। इस मौके पर नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल को दीपक प्रकाश ने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण का बताया। कहा कि भाजपा की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब वर्ष 2014 में सता संभाली तो विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ने का काम किया। विकास को लेकर प्रधानमंत्री ने गरीब किसान महिला युवा और यहां के छोटे-छोटे कारीगरों के लिए कई विकास के काम किए। आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, किसान समृद्धि योजना, राशन वितरण, विश्वकर्मा योजना जैसे कई योजनाओं को चलाकर देशवासियों को आच्छादित करने का काम किया। वहीं विरासत के तौर पर राम मंदिर का निर्माण किया गया। आने वाले समय में सीतामढ़ी में भी भव्य राम मंदिर बनाया जाएगा। कहां की चारों धाम को सड़क से जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है। कहां की शिक्षा स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम में कई काम किए गए। प्रेस वार्ता के दौरान झारखंड के हेमंत सोरेन नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को घेरते हुए दीपक प्रकाश ने जमकर हमला बोला। कहां की हेमंत सोरेन की सरकार भ्रष्टाचार में चूर है। झारखंड का विकास रुका हुआ है। गिरिडीह में पानी और बिजली की घोर समस्या है। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान है। इतनी समस्या के बावजूद यहां की सरकार और मंत्री चुप बैठे हुए हैं।

मौके पर मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रसाद जिला अध्यक्ष महादेव दुबे जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सुरेश साव चुन्नू कांत प्रकाश सेठ महेंद्र वर्मा नवीन सिन्हा श्याम प्रसाद मुकेश जालान हरिंदर सिंह बग्गा राजेश जायसवाल संत कुमार लल्लू संजीत सिंह पप्पू पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक सुभाष सिन्हा दीपक भारती अरुण हजरा मिथुन चंद्रवंशी जयशंकर सिन्हा सहित कई भाजपाई मौजूद थेl

Related Articles

Back to top button