पारंपरिक स्वशासन ग्राम व्यवस्था के द्वारा जुड़ी दरबार टांडी रे, धीरेंद्र नाथ सरदार के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन।
आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति जुड़ी सभागार में पारंपरिक स्वशासन ग्राम व्यवस्था के द्वारा धीरेंद्र नाथ सरदार के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।

पारंपरिक स्वशासन ग्राम व्यवस्था के द्वारा जुड़ी दरबार टांडी रे, धीरेंद्र नाथ सरदार के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति जुड़ी सभागार में पारंपरिक स्वशासन ग्राम व्यवस्था के द्वारा धीरेंद्र नाथ सरदार के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न गांवों के मुंडा, प्रधान,नाया,देवरी,डाकुवा सहित समाज के बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। बैठक में समाज के उत्थान, व्यवस्था देखभाल के लिए हातु सरदार,गादी सरदार व तरफ सरदार नियुक्ति सहित अन्य विषयों के निर्णय लेने पर चर्चा किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि आसनबनी,कालिकापुर व हल्दीपोखर तरफ का मुख्य केंद्र जुड़ी है। चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से ऐसे विषयों के चर्चा एवं निर्णय लेने हेतु जुड़ी मुख्यालय में ही बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए अपने सुझाव रखे।
उन्होंने कहा कि समाज हित का निर्णय सर्वसम्मति से ही किया जाए,तभी एकजुटता मजबूत रहेगा। बैठक में उत्तम कुमार सिंह,मेयालाल सरदार, जन्मेजय सरदार, आदिवासी रघुनाथ सिंह भूमिज चुआड़ सेना के प्रदेश अध्यक्ष महीन सरदार, सुभाष सरदार, ग्राम प्रधान भीमसेन सरदार,व अमल रंजन सरदार,मोहन लाल सरदार, पूर्व मुखिया सुसेन सरदार, श्रीकांत सरदार, भागीरथी सिंह, जितेन सरदार, महावीर सरदार, सुधीर सरदार, बृहस्पति सरदार,गोपेन सरदार, कार्तिक सरदार,बाबुराम सरदार सहित अन्य उपस्थित रहे।






