आरोग्य भारती स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन
पुष्प गुच्छ से किया गया स्वागत

संयुक्ता न्यूज डेस्क
महुआडांड – मीनाक्षी नेत्रालय सेवा संस्थान रांची एवं लीलावती डेंटल क्लीनिक लातेहार के सहयोग एवं आरोग्य भारती लातेहार के सौजन्य से स्थानीय डाक बंगला परिसर में रविवार को आरोग्य भारती स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया।स्वास्थ्य मेला में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ अभिषेक सिंह (नेत्र विशेषज्ञ,रांची) एवं विसिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व चिकित्सा प्रभारी डॉ विकास कुमार गुप्ता एवं आर एस एस जिला संचालक सह अधिवक्ता राजमणि प्रसाद शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लातेहार लीलावती डेंटल क्लिनिक के दंत विशेषज्ञ डॉ चंदन कुमार सिंह ने की वही कार्यक्रम का संचालन आरोग्य भारती लातेहार के सह संयोजक अवधेश सिंह चेरो ने की।कार्यक्रम में सभी अतीथियो का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं आरोग्य भारती पुस्तिका देकर किया गया।स्वास्थ्य मेला की शुरुवात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतीथियो द्वारा भगवन धनवंतरी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्वलित कर की गई।




