Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरत्योहारदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गुरुकुल के विद्यार्थियों ने छठ व्रतधारी महिलाओं के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण

गुरुकुल कोचिंग संस्थान, गुरुकुल इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा सामाजिक सेवा एवं धार्मिक आस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर आगे बढ़ाते हुए झील परिसर स्थित त्रिमूर्ति चौक पर सेवा सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

गुरुकुल के विद्यार्थियों ने छठ व्रतधारी महिलाओं के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण

सेवा सहयोग शिविर विद्यार्थियों में सेवा भावना का करता है विकास: जेपी जैन
छठ व्रतधारी महिलाओं की सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य: शिप्रा जैन

गुरुकुल कोचिंग संस्थान, गुरुकुल इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा सामाजिक सेवा एवं धार्मिक आस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर आगे बढ़ाते हुए झील परिसर स्थित त्रिमूर्ति चौक पर सेवा सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्टॉल लगाकर छठ व्रतधारी महिलाओं के बीच सूप, फल, नारियल, अगरबत्ती, पूजन सामग्री तथा नींबू-चीनी के पैकेट का वितरण किया।

उल्लेखनीय है कि गुरुकुल संस्थान विगत 23 वर्षों से सामाजिक सेवा सहयोग शिविर के माध्यम से इस पुनीत कार्य को निरंतर करता आ रहा है। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य का उद्देश्य श्रद्धा एवं समर्पण के साथ छठ व्रतधारी माताओं-बहनों की सेवा करना है।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक जेपी जैन ने कहा कि विद्यार्थियों की इस प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों में सहभागिता उनके अंदर सेवा, सहयोग, संवेदनशीलता, संस्कार और सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करती है। शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान अर्जित करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक बेहतर इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं चरित्र को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करते हैं।

गुरुकुल की प्रबंध निदेशिका शिप्रा जैन ने विद्यार्थियों द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सेवा भावना और सामाजिक सहभागिता संस्थान के लिए गर्व का विषय है। संस्थान भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों और सेवा संस्कारों का विकास करता रहेगा।

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ अधिवक्ता स्वरुप चंद जैन, मार्गदर्शक योगेंद्र सर, महादेव सर, अमन कुमार, दीपक कुमार, अनिल दांगी,सुनील कुमार, शिवशंकर कुमार, ओमिका जैन, विजय जैन लुहाड़िया, नवीन जैन, विकास जैन, ऋषिका जैन, आशा जैन, रोहित, रुचि, मान्या, राजीव जैन, मुन्ना, सुनील गुप्ता, दिनेश नाटाणी उपस्थित थे.

गुरुकुल की सेवा सहयोग शिविर में हजारीबाग एसपी अमन कुमार रेलवे बोर्ड के स्वतंत्र निदेशक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता उदयभान नारायण सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह सुरेश ठाकुर विनोद कुशवाहा अरुण कुमार वर्मा शैलेश चंद्रवंशी डॉक्टर भैया असीम कुमार ने सहभागिता निभाकर विद्यार्थियों के इस नेक कार्य को प्रोत्साहित किया।
गुरुकुल परिवार ने इस पुनीत अवसर पर सभी छठ व्रतधारी माताओं-बहनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए छठी मैया एवं भगवान सूर्य से सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

Related Articles

Back to top button