पोटका के जुड़ी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 20 एवं 21 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पोटका के जुड़ी स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 20 व 21 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

पोटका के जुड़ी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 20 एवं 21 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पोटका के जुड़ी स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 20 व 21 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग लेंगी। यह घोषणा सांसद विद्युत वरण महतो के प्रतिनिधि सह एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्रनाथ सरदार (राजु) ने शुक्रवार को हाता में प्रेसवार्ता कर किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रत्येक टीम को 2-2 हजार रुपए इंट्री शुल्क जमा कराना होगा। प्रत्येक टीम से 9-9 खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ी अपने अपने जर्सी और बूट के साथ खेलेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने को इच्छुक टीमों को 18 दिसंबर तक हरहाल में इंट्री कराना आवश्यक होगा। इंट्री के लिए गणेश सरदार (मो.नंबर 7992480590),जग्गा (8210558305) एवं राजू (6202728477) पर संपर्क करें।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 60 हजार,उप विजेता को 40 हजार, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त टीमों को 20-20 हजार रुपए पुरस्कार राशि दिया जाएगा। साथ ही बेस्ट प्लेयर व गोलकीपर को साईकिल पुरस्कार मिलेगा। टीमों को अपने निर्धारित शेड्यूल के तहत समय पर पहुंचना होगा। फाइनल मुकाबला 21 दिसंबर को खेला जाएगा।
प्रत्येक दिन खेल प्रातः 9 बजे शुरू हो जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो, आमंत्रित अतिथि पूर्व विधायक मेनका सरदार सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देने हेतु यह प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर यशवंत महतो, गणेश सरदार,होपना माहली,सुदीप डे, मनोज राम, चंद्रशेखर गुप्ता, पंसस रायसिंह सरदार,श्यामल महाकुड़,सनत सी, तरुण मंडल,बापटू विश्वास,पिंटू भंज,गोरा कर्मकार उपस्थित रहे।



