Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पोटका क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए आंदोलन चलाने की निर्णाय।

हाता रामगढ़ आश्रम में सूरज मंडल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोटका प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को रोकने तथा आम जनता को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

पोटका क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए आंदोलन चलाने की निर्णाय।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

हाता रामगढ़ आश्रम में सूरज मंडल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोटका प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को रोकने तथा आम जनता को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग, फैक्ट्रीयों समेत अन्य स्थान से फैल रहे प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की गई।
बैठक में वक्ताओं ने निर्णय लिया गया कि उक्त प्रदूषण से क्षेत्र की जनता को राहत दिलाने एवं प्रदूषण की रोकथाम के लिए जन आंदोलन किया जाएगा।

इस आंदोलन में जुड़ी, हल्दीपोखर पूर्वी-पश्चिमी, गांगाडीह, पोड़ाडीह, सानग्राम, पोटका, तेतला, चाँदपुर तथा राजनगर प्रखंड के एदाल पंचायत क्षेत्र सहित पोटका एवं राजनगर प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों की भागीदारी रहेगी।

जनहित में निम्नलिखित मांगें संबंधित विभाग एवं प्रशासन के समक्ष रखी जाएंगी। यदि इन मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो चरणबद्ध तरीके से महाआंदोलन किया जाएगा। बैठक के दौरान मनोज सरदार, पलटू मंडल,उत्पल बोस आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button