सीनियर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
सीनियर मॉडर्न पब्लिक स्कूल, गांवा पटना में गुरुवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम बच्चों एवं अभिभावकों के बीच घोषित किया गया।

सीनियर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : सीनियर मॉडर्न पब्लिक स्कूल, गांवा पटना में गुरुवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम बच्चों एवं अभिभावकों के बीच घोषित किया गया। परिणाम जारी होते ही छात्रों में भारी उत्साह देखने को मिला। यह अवसर विद्यालय, अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए गर्व और खुशी का पल साबित हुआ।

विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को अगली कक्षा में पदोन्नत किया गया तथा उनकी उपलब्धियों को सराहा गया। इस दौरान “क्लास टॉप परफॉर्मर” और “मोस्ट ऑनेस्ट चाइल्ड” जैसी विभिन्न उपाधियों से भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने अपने परिश्रम और मेहनत के बल पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर आयोजित प्रातःकालीन सभा में विद्यालय के प्राचार्य रणवीर कुमार ने छात्रों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति में मेधावी विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में सफलता का मूल मंत्र मेहनत और संघर्ष है। परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।

प्राचार्य ने यह भी कहा कि जिन छात्रों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। एकाग्रता के साथ पढ़ाई और शिक्षकों के मार्गदर्शन का पालन करने से निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।




