पुलिस ने एक सिक्सर,तीन देशी कट्टा एवम तीन जिंदा कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।
पुलिस ने एक सिक्सर,तीन देशी कट्टा एवम तीन जिंदा कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।

पुलिस ने एक सिक्सर,तीन देशी कट्टा एवम तीन जिंदा कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।
पलामू: थाना प्रभारी नगर उटारी (गढवा) आदित्य कुमार नायक थाना आये और अपने साथ नगर उटारी थाना कांड सं0 219/24 दिनांक- 23.11.2024 धारा 115 (2)/309(5)/62 BNS & 27 आर्म्स एक्ट के अप्रा0 अभि० 1. दिव्यांश शुक्ला उर्फ सुरज शुक्ला उम्र करीब 24 वर्ष पिता सिपाही लाल शुक्ला सा० बनकसिया, शिवरतन सिंह थाना मनकापुर जिला गोण्डा (उत्तर प्रदेश) 2. पंकज पासवान उम्र 30 वर्ष पिता उमेश पासवान सा० कधवा थाना धुरकी, जिला गढ़वा को गिरफ्तार कर साथ लाये और बताये की उक्त कांड में प्रयुक्त किया गया आर्म्स सदर थाना अन्तर्गत ग्राम सिंगरा खुर्द में लब शुक्ला पिता स्व० निहोरा शुक्ला के यहाँ रखा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदया, पलामू के निर्देशन में एक टीम गठित कर लय शुक्ला के घर पर विधिवत छापामारी किया तत्पश्चात एक सिक्सर तीन देशी कट्टा एवं तीन जिन्दा कारतूस को विधिवत जप्ती सूची बना कर जप्त किया गया इस संबंध में सदर थाना कांड सं0 117/2024 दिनांक- 20.11.2024 धारा- 25 (1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया तथा लव शुक्ला पिता स्व० निहोरा शुक्ला सा० सिंगरा खुर्द थान सदर जिला पलामू को न्यायिक हिरसात में भेजा दिया गया तथा कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बरामद समान कि विवरणीः एक सिक्सर ,तीन देशी कट्टा ,तीन जिन्दा कारतूस , छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी का नाम पु०नि० सह थाना प्रभारी देवब्रत पोददार शहर थाना डालटनगंज पलामू ,पु०अ०नि० उत्तम कुमार राय थाना प्रभारी सदर थाना,पु०अ०नि० रंजीत कुमार सदर थाना ,स०अ०नि० नबी अंसारी, सदर थाना ,चालक आरक्षी 1392 रामलाल शर्मा, सदर थाना ,शहर थाना पलामू के अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।




