पीरटांड़ में सियासी हलचल तेज! बनसीमरी में सैकड़ों आदिवासी युवाओं-महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन, सुरेश साव की मौजूदगी में हुआ बड़ा सदस्यता कार्यक्रम
गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पीरटांड़ प्रखंड में एक बार फिर सियासी गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं।

पीरटांड़ में सियासी हलचल तेज! बनसीमरी में सैकड़ों आदिवासी युवाओं-महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन, सुरेश साव की मौजूदगी में हुआ बड़ा सदस्यता कार्यक्रम
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पीरटांड़ प्रखंड में एक बार फिर सियासी गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। शनिवार को हरलाडीह मंडल के सुदूरवर्ती बनसीमरी गांव में आयोजित भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम में सैकड़ों आदिवासी युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों के भाजपा में शामिल होने का दावा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा गिरिडीह विधानसभा के नेता सुरेश साव मौजूद रहे।

उमेश टुडू और राजू सोरेन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नए सदस्यों का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के युवा, महिलाएं और ग्रामीण शामिल रहे।
कार्यक्रम के बाद क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को लेकर भी भाजपा नेता सुरेश साव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पीरटांड़ के ग्रामीण इलाकों में सड़क, पुलिया, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को लेकर सवाल उठाए। साव ने कहा कि कई गांवों में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है और ग्रामीणों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए परेशानी उठानी पड़ती है।

सुरेश साव ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर युवाओं और ग्रामीणों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि रोजगार और विकास के मुद्दे पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आदिवासी समाज और युवा वर्ग के बीच सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है और इसका असर आने वाले चुनाव में देखने को मिल सकता है।

हालांकि, सदस्यता कार्यक्रम को भाजपा के लिए संगठन विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पीरटांड़ जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों के पार्टी से जुड़ने का दावा भाजपा के लिए स्थानीय स्तर पर राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में दिनेश टुडू, प्रदीप टुडू, दुर्जन टुडू, साहेबराम टुडू, दीपक टुडू, राहुल टुडू, रतिलाल सोरेन, बेनीलाल सोरेन, एतवारी मुर्मू, छोटे सोरेन, पायल सोरेन, सोमरा मुर्मू, गोविंद मरांडी, राजेंद्र सोरेन, बबलू मरांडी, श्याम सुंदर सोरेन, राजू मरांडी, जगदीश सोरेन, महेंद्र मुर्मू, राजू मुर्मू, महाबली मुरांडी, प्रभु दयाल मुर्मू, काली चरण हेम्ब्रम, शिवलाल हेम्ब्रम, बास्केनाथ मुर्मू, रामदेव और नरेश सहित सैकड़ों महिलाएं एवं ग्रामीण शामिल रहे।
मौके पर हरलाडीह मंडल अध्यक्ष सोमनाथ पांडेय सहित श्याम प्रसाद, अंबुज मोदक, इनोद साव, प्रदीप राणा, अरविंद वर्णवाल, भोला वर्मा, मुकेश टुडू, झंडु महतो, शिवलाल, सुरेश हेम्ब्रम, प्रभु, अविनाश सोरेन, सुनील सोरेन, नूनीवाला देवी, हीरालाल प्रसाद, विक्रम वर्णवाल, विकास ठाकुर और सुजीत गोस्वामी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


