Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पांकी एवं मनातू थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण

पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसमार के जंगली क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।

पांकी एवं मनातू थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण

पलामू : आज दिनांक 12/01/2026 को पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसमार के जंगली क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान करीब 04 एकड़ क्षेत्र में लगी अवैध अफीम की फसल को पूर्ण रूप से विनष्ट किया गया।

उक्त विनष्टीकरण अभियान में पांकी थाना के पदाधिकारी पु०अ०नि० रविन्द्र राहुल साय, स०अ०नि० श्यामलाल यादव, स०अ०नि० रामनाथ मंडल, पांकी थाना एवं ताल पिकेट के जवानों के साथ-साथ वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से शामिल रही।
इस अवैध अफीम की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। नाम–पता सत्यापन के उपरांत वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के अंतर्गत वन वाद दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंडीलपुर के जंगलों में भी विभिन्न स्थानों पर करीब 04 एकड़ भूमि में लगी अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण किया गया है। इस मामले में भी संबंधित लोगों की पहचान कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

पलामू पुलिस एवं वन विभाग द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button