
संयुक्ता न्युज डेस्क
कीव – कालासागर में दक्षिण यूक्रेन के एक बंदरगाह पर 21 भारतीय नाविक फंसे हुए हैं. आस पास के इलाके में भारी गोलीबारी के कारण ये नाविक बहुत परेशान हैं और सुरक्षित मार्ग का इंतजार कर रहे हैं. इनके परिवार वालों ने भारत सरकार और जहाज के मालिक से अबिलंब इनकी वापसी को सुगम बनाने की अपील की है. जहां भारतीय मालवाहक जहाज फंसे हुए हैं, वहां कम से कम 25 जहाज और हैं. काला सागर में माइकोलाइव बंदरगाह प्रमुख ट्रांजिट प्वाइंट है जहां रूसी सेना अब मजबूत स्थिति में है.



