पलामू – पुलिस ने चोरी के मामले का किया उद्भेदन, चोरी का सोने का लॉकेट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पलामू – पुलिस ने चोरी के मामले का किया उद्भेदन, चोरी का सोने का लॉकेट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
पलामू : पुलिस ने मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया सोने का लॉकेट बरामद कर विधिवत जब्त किया गया है। वादी अंकित तिवारी, पिता स्वर्गीय सतीश तिवारी, निवासी श्रीराम पथ, पांकी रोड, वार्ड संख्या-6, थाना शहर, जिला पलामू के लिखित आवेदन के आधार पर शहर थाना कांड संख्या-165/2026, दिनांक 16 मई 2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर मामले का उद्भेदन करते हुए सरफराज उर्फ छोटू कुरैशी (उम्र 21 वर्ष), पिता इलियास उर्फ बबल कुरैशी, निवासी साहपुर, थाना चैनपुर, जिला पलामू को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया सोने का लॉकेट बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
– एक सोने का लॉकेट
गिरफ्तार अभियुक्त
– सरफराज उर्फ छोटू कुरैशी, उम्र 21 वर्ष, पिता इलियास उर्फ बबल कुरैशी, निवासी साहपुर, थाना चैनपुर, जिला पलामू।
अपराधिक इतिहास
– शहर थाना कांड संख्या-33/2021, दिनांक 09.02.2021, धारा 302/34 भा.दं.वि.
छापामारी दल
– शहर थाना, पलामू की पुलिस टीम।




