Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

लोवाडीह में फुटबॉल टूर्नामेंट में मुखु अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह।

पोटका प्रखंड अंतर्गत रसूनचोपा पंचायत के लोवाडीह गांव में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए।

लोवाडीह में फुटबॉल टूर्नामेंट में मुखु अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/पोटका

पोटका प्रखंड अंतर्गत रसूनचोपा पंचायत के लोवाडीह गांव में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। विधायक के पहुंचने पर आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।

खिलाड़ियों से मिले विधायक, बेहतर प्रदर्शन के लिए किया प्रेरित

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे खेल के साथ शिक्षा पर भी ध्यान दें और अनुशासन व मेहनत को अपनी सफलता का आधार बनाएं। उन्होंने कहा कि “गांव के मैदान से ही बड़े खिलाड़ी निकलते हैं, जरूरत सिर्फ प्रतिभा को सही अवसर देने की है।”

गांव-गांव की प्रतिभा को मंच दे रही सरकार, सिदो-कान्हू युवा खेल क्लब से मजबूत हो रहा खेल का माहौल : विधायक संजीव सरदार

टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झारखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। सिदो-कान्हू युवा खेल क्लब के माध्यम से गांव स्तर पर युवाओं को खेल से जोड़ने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिल रहा है। सरकार की खेल योजनाओं का उद्देश्य जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर मंच और सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में खेल के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है। पंचायत और गांव स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ खेल मैदान एवं खेल सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसे फुटबॉल टूर्नामेंट युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं और आने वाले समय में यही खिलाड़ी प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर पोटका का नाम रोशन कर सकते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेलप्रेमी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button