पलामू – अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध किशोर निरुद्ध
पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार शहर थाना क्षेत्र में अवैध अड्डेबाजी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार की खरीद-बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया

पलामू – अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध किशोर निरुद्ध
पलामू : पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार शहर थाना क्षेत्र में अवैध अड्डेबाजी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार की खरीद-बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया तथा एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया। दोनों के पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा गोली बरामद की गई।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, पलामू के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अंबेडकर पार्क के पास दो व्यक्ति अवैध हथियार की खरीद-बिक्री की बातचीत कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी की।

पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने लगे, लेकिन छापामारी दल ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी कट्टा तथा एक जिंदा गोली बरामद हुई। हथियार के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।
बरामद हथियार एवं कारतूस को विधिवत जब्त करते हुए शहर थाना कांड संख्या-289/2026, दिनांक 05.08.2026, धारा 25(1-B)(a)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है, जबकि विधि-विरुद्ध किशोर के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
– एक देशी कट्टा
– एक जिंदा गोली
गिरफ्तार/निरुद्ध
1. अंशु कुमार चन्द्रवंशी (उम्र करीब 18 वर्ष), पिता संजय राम, निवासी कुंड मोहल्ला, हॉस्पिटल चौक, थाना शहर, जिला पलामू।
2. एक विधि-विरुद्ध किशोर।
छापामारी दल
– राजेश यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, पलामू
– श्रीराम शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक, शहर थाना
– अनिल कुमार यादव, पुलिस अवर निरीक्षक, शहर थाना
– राकेश सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक, शहर थाना
– घनश्याम मिश्रा, पुलिस अवर निरीक्षक, शहर थाना
– रितेश लकड़ा, पुलिस अवर निरीक्षक, शहर थाना
– सिलास पूर्ती, सहायक अवर निरीक्षक, शहर थाना
– शहर थाना सशस्त्र बल, पलामू




