नामांकन को निजी हाथों में सौंपना दुर्भाग्यपूर्ण – उत्कर्ष
गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय, मेदिनीनगर में स्नातकोत्तर सत्र 2025-27 में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय द्वारा 25 सितंबर तक नामांकन प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश जारी किया गया है।
नामांकन को निजी हाथों में सौंपना दुर्भाग्यपूर्ण – उत्कर्ष
पलामू : गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय, मेदिनीनगर में स्नातकोत्तर सत्र 2025-27 में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय द्वारा 25 सितंबर तक नामांकन प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश जारी किया गया है। जबकि कॉलेज द्वारा 23 सितंबर तक प्रथम एवं द्वितीय मेरिट लिस्ट के अनुसार नामांकन लेने की सूचना जारी की गई है।

प्रथम एवं द्वितीय मेरिट लिस्ट के अनुसार नामांकन प्रक्रिया पूरा कर लिया गया है इसके बाद भी विभिन्न विषयों में शीट रिक्त है। अब ऐसे में रिक्त शीट के लिए तीसरा मेरिट लिस्ट जारी किया जाएगा या नामांकन प्रक्रिया बंद कर दिया जाएगा? जिन छात्रों का नाम मेरिट में नहीं आया है वे परेशान हैं। छात्र तीसरा मेरिट लिस्ट जारी होने की आश में कॉलेज के चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें स्पष्ट जानकारी देने वाला कोई नहीं है। नगर मंत्री उत्कर्ष तिवारी ने बताया नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह से कॉलेज में संचालित सीएससी को सौंप दिया गया है।
कॉलेज प्रशासन द्वारा नामांकन प्रक्रिया को निजी हाथों में सौंप दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। नामांकन में आने वाली परेशानी को सुनने वाला कोई नहीं है। इसका फायदा कॉलेज में फैले दलाल उठा रहे हैं। मेरिट में नाम नहीं आने से परेशान छात्र दलालों के चंगुल में फंस कर पांच हजार से आठ हजार रुपए नामांकन के लिए देने को विवश हैं।
वहीं कुछ छात्रों को मेरिट लिस्ट ही नहीं मिल पा रहा है। सभी मेरिट लिस्ट को कॉलेज के वेबसाईट पर जारी करना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। कॉलेज प्रशासन को नामांकन प्रक्रिया अपनी हाथों में लेते हुए नामांकन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरतनी चाहिए। साथ ही 23 सितंबर के बाद कितना शीट रिक्त रह गया है यह बताते हुए उन रिक्त शीटों पर नामांकन हेतु तीसरा मेरिट लिस्ट जारी होना चाहिए।



