Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने ऑरेंज द वर्ल्ड अभियान के तहत स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

ऑरेंज द वर्ल्ड – महिलाओं के विरुद्ध हिंसा’ अभियान के अंतर्गत इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा ओपन माइंड्स ए वर्ल्ड स्कूल तथा मध्य विद्यालय डांडीडीह पहाड़ीडीह सरकारी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम एवं निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने ऑरेंज द वर्ल्ड अभियान के तहत स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

गिरिडीह, मनोज कुमार

‘गिरिडीह : ऑरेंज द वर्ल्ड – महिलाओं के विरुद्ध हिंसा’ अभियान के अंतर्गत इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा ओपन माइंड्स ए वर्ल्ड स्कूल तथा मध्य विद्यालय डांडीडीह पहाड़ीडीह सरकारी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम एवं निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र–छात्राओं में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा के गंभीर मुद्दे को समझाना तथा उन्हें इससे निपटने के लिए जागरूक करना था। निबंध प्रतियोगिता के साथ-साथ क्लब सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विभिन्न रूप, उसके प्रभाव और रोकथाम के विषय पर विस्तृत जागरूकता वार्ता प्रदान की गई।

बच्चों में संदेश को और अधिक प्रभावी ढंग से फैलाने के लिए “ऑरेंज द वर्ल्ड – स्टॉप वायलेंस अगेंस्ट वीमेन” विषयक स्टिकर भी वितरित किए गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और इस विषय पर अपनी सोच प्रकट की।

यह परियोजना इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की अध्यक्ष काविता राजगढ़िया के नेतृत्व में आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान सदस्या किरण और संगीता सिंह भी उपस्थित रहीं तथा आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और समानता की भावना को मजबूत करना तथा बच्चों को इस दिशा में जागरूक बनाना था।

Related Articles

Back to top button