Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

देवघर में राहुल चंद्रवंशी से मिले रूपेश कुमार, समाज के विकास पर हुई अहम चर्चा

ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा संगठन के महानगर अध्यक्ष रूपेश कुमार चंद्रवंशी ने देवघर प्रवास के दौरान प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता राहुल चंद्रवंशी से शिष्टाचार मुलाकात की।

देवघर में राहुल चंद्रवंशी से मिले रूपेश कुमार, समाज के विकास पर हुई अहम चर्चा
जल्द करेंगे गिरिडीह का दौरा, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

गिरिडीह, मनोज कुमार

गिरिडीह : ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा संगठन के महानगर अध्यक्ष रूपेश कुमार चंद्रवंशी ने देवघर प्रवास के दौरान प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता राहुल चंद्रवंशी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान समाज को सशक्त बनाने, सामाजिक एकजुटता बढ़ाने तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में युवाओं की संगठन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, सामाजिक गतिविधियों को गति देने और संगठन को अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। राहुल चंद्रवंशी ने समाज के उत्थान एवं विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

जल्द होगा गिरिडीह आगमन

चर्चा के दौरान राहुल चंद्रवंशी ने रूपेश कुमार चंद्रवंशी के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए जल्द ही गिरिडीह आने की सहमति जताई। प्रस्तावित दौरे के दौरान वे स्थानीय कार्यकर्ताओं, समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

राहुल चंद्रवंशी के संभावित गिरिडीह दौरे की खबर से संगठन के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। संगठन की ओर से बताया गया कि दौरे की तिथि शीघ्र तय कर विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button