
संयुक्ता न्यूज डेस्क
पंजाब – पंजाब में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. आप के सीएम पद के चेहरे भगवंत मान 45 हजार वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है. इधर, पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव हार गए हैं. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि नवजोत सिंह सिद्धू प्रदेश कांग्रेस पद से इस्तीफा दे सकते हैं. बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव हार गए हैं. सिद्धू अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से चुनाव हारे हैं.
पंजाब में कांग्रेस की हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने कहा कि, जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है. पंजाब की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करें. इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी को बधाई दी है.




