Breaking Newsझारखण्डताजा खबरबिजनेसलाइव न्यूज़

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( एनजीटी ) की टीम ने को इसीएल मुगमा क्षेत्र के विभिन्न कोलियरियों का दौरा

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( एनजीटी ) की टीम ने को इसीएल मुगमा क्षेत्र के विभिन्न कोलियरियों का दौरा

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( एनजीटी ) की टीम ने को इसीएल मुगमा क्षेत्र के विभिन्न कोलियरियों का दौरा

धनबाद: मलय गोप

धनबाद: टीम ने कापासारा आउटसोर्सिंग, मंडमन, गोपीनाथपुर कोलियरी के अवैध उत्खनन के दौरान पिछले दिनों हुई मौत के बाद कोलियरी प्रबंधन द्वारा अवैध कोयला चोरी रोकने के लिए क्या क्या कदम उठाये है।

इसकी विस्तृत जानकारी मुगमा के अधिकारियों से ली। मंडमन कोलियरी में निरीक्षण के दौरान अनिल शर्मा नामक व्यक्ति ने अधिकारी से कहा कि काला शीशा उतार कर देखिए हकीकत नजर आएगी।असलियत दिखाया नहीं गया है। हकीकत देखनी हो तो मंडमन कोलियरी के भराई की गई खदान को देखें। इसमें नाम मात्र के मिट्टी डालकर भराई की गई है। दो से ढाई फुट ही डाला गया है बाकी एमपीएल की छाई से भराई की गई है। जहां सालों से पेड़ पौधे नहीं उग रहे है। यह सब आप देख नहीं सकते है और आपको दिखाया भी नहीं जाएगा। आप सभी केन्द्र के अफसर बिक चुके है। इस पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के टीम में रांची से आए से पर्यावरण मंत्रालसहायक इस पर सहायक निर्देशक राजीव रंजन ने ईसीएल कर्मी को बुलाकर पूछा कि मंडमन कोलियरी का खदान कहां है और इसकी भराई कैसे की गई है। परंतु अधिकारी ने कहा कि इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है। दौरे के दौरान एनजीटी के निदेशक राजीव रंजन ने कापासारा आउटसोर्सिंग के खदान को देखा। जहां से अवैध उत्खनन किया जाता है।

खदान के अंदर अवैध उत्खनन स्थल को देख पूछा कि कितने कैमरे लगे हुए है। इस पर महाप्रबंधक ने कहा कि दो मेगा पिक्सल के पांच कैमरे लगे तो उन्होंने सभी कैमरे की जांच की। जांच के बाद सहायक निदेशक ने कहा कि इतने दूरी से सभी कैमरे कवर नही कर पातेी है इसलिए एक कैमरे और लगाने का निर्देश दिया ताकी सभी का चेहरा साफ दिखाई दे सके। कोयला चोरी पर महाप्रबंधक बीसी सिंह से पूछा की कोयला चोरो को रोकने के लिए क्या कदम उठाया गया है तो महाप्रबंधक ने कहा कि कापासारा आउटसोर्सिंग दो चेकपोस्ट बनाया गया है। वहां गार्ड तैनात रहते है ताकि बाहरी आदमी को कोयला चोरी करने से रोकती है। सहायक निदेशक ने दोनों चेकपोस्ट की जांच की। जांच करने के बाद बंगाल बिहार धौड़ा की ओर फेस देखा। हालाकि आउटसोर्सिंग को कंटीले तार से घेरा देने के कारण उपर से ही फेस की जांच की। कापासारा आउटसोर्सिंग के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीसी टीवी फुटेज देखने के बाद मडमन कोलियरी के कालोनी के समीप धसान क्षेत्र को देखा। भू-धंसान क्षेत्र को देखने के बाद मंडमन कोलियरी के कार्यालय के पीछे कालीमाटी इंंक्लाइन की भराई की जांच की। वही टीम ने गोपीनाथपुर व श्यामपुर ए कोलियरी के अवैध उत्खनन स्थल का निरीक्षण किया। वहां की चाक चौंबद देख प्रसन्नता जाहिर की। मौके पर डीएमएस एमके साहु, क्षेत्रीय प्रदूषण पदाधिकारी राम प्रवेश, कापासारा आउटसोर्सिंग प्रबंधक मनोज कुमार सिंह,अभिकर्ता पीके सिंह, एसडीपीओ पितांबर सिंह खेरबार, निरसा थाना प्रभारी दिलीप यादव के अलावे दर्जनों अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button