मेदिनीनगर परिसदन भवन में प्रेस वार्ता करते हुए पलामू भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम देश की आत्मा है
पलामू मेदिनीनगर परिसदन भवन में प्रेस वार्ता करते हुए पलामू भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम देश की आत्मा है

मेदिनीनगर परिसदन भवन में प्रेस वार्ता करते हुए पलामू भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम देश की आत्मा है
पलामू : मेदिनीनगर परिसदन भवन में प्रेस वार्ता करते हुए पलामू भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम देश की आत्मा है इसी की रचना के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में देश भर में सामूहिक रूप से पूर्ण वंदे मातरम गायन कार्यक्रम की शुरुआत पूरे देश में एक साथ हो रही है।
इस अवसर पर मेदिनीनगर में भी पूर्ण वंदे मातरम गायन दिनांक 7 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार को प्रातः 8:30 बजे गांधी मैदान मेदिनीनगर में किया जाएगा। जिसमें सभी राष्ट्रभक्त सहित छात्र युवा शिक्षाविद बुद्धिजीवी समाजिक धार्मिक सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े लोगों को शामिल होने की अपील की जा रही है।

वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि आजादी की लड़ाई से ही वंदे मातरम देश के लोगों के दिल और दिमाग में है। इसी गीत को गा गाकर आजादी के लिए नौजवानों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। आज भी वंदे मातरम गीत से ही लोगों को आंदोलन करने की प्रेरणा मिलती रहती है।
प्रेस वार्ता में शिवकुमार मिश्रा, विजय ठाकुर, ज्योति पांडे ,छोटू सिंहा, श्वेतांग गर्ग, शुभम प्रसाद, मौजूद थे।




