चलकुशा थाना परिसर में विश्वकर्मा पूजा एवं दुर्गा पूजा को लेकर किया गया शांति समिति की बैठक।
चलकुशा थाना परिसर में विश्वकर्मा पूजा एवं दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर की गई शांति समिति की बैठक।

चलकुशा थाना परिसर में विश्वकर्मा पूजा एवं दुर्गा पूजा को लेकर किया गया शांति समिति की बैठक।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा थाना परिसर में विश्वकर्मा पूजा एवं दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर की गई शांति समिति की बैठक। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी नवीन भूषण कुल्लू व संचालन थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार ने किया।

शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ अजित कुमार विमल जिला परिषद सविता सिंह इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी शामिल हुए। मौके पर एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने क्षेत्र के लोगों से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने का अपील किया।

उन्होंने कहा असामाजिक तत्वों पर प्रशासन के द्वारा विशेष निगरानी रखी जाएगी एवं सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।

मौके पर मुखिया सुखदेव यादव मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव रामदेव यादव सीताराम पंडित पसंस प्रतिनिधि उमेश साव, शमीम अंसारी पूर्व उप प्रमुख भिखी सिंह,बसंत पाण्डेय, अंचल निरीक्षक मुकेश रंजन रहमान अंसारी, शशि सिंह,इंद्रदेव यादव, बालचन्द यादव, राजकुमार पंडित, नईम अंसारी एवं अन्य लोग बैठक में उपस्थित थे।


