Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पिछले एक वर्ष से पेंशन से वंचित दिव्यांग का पेंशन मिलना शुरू हुआ

डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पी एल वी चयन कुमार मंडल के द्वारा एक दिव्यांग सुरेश मुर्मू, पिता स्व सिंगराई मुर्मू का रुका हुआ पेंशन चालू कराया गया।

पिछले एक वर्ष से पेंशन से वंचित दिव्यांग का पेंशन मिलना शुरू हुआ

अभिजीत सेन।

जामशेदपुर/ पोटका

डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पी एल वी चयन कुमार मंडल के द्वारा एक दिव्यांग सुरेश मुर्मू, पिता स्व सिंगराई मुर्मू का रुका हुआ पेंशन चालू कराया गया। कुछ दिन पूर्व दिव्यांग सुरेश मुर्मू के द्वारा पिछले एक वर्ष से पेंशन नहीं मिलने की शिकायत पी एल वी चयन कुमार मंडल से की गई थी जांच से पता चला दिव्यांग को एयरटेल पेमेंट बैंक से पूर्व में पेंशन भुगतान होते थे जिसके खाता संख्या एक फोन नंबर होता है जो नंबर वर्तमान इस्तेमाल में नहीं है

जिसके कारण उसके एयरटेल पेमेंट बैंक के खाता को चालू करवाना काफी मुश्किल बात थी इसके समस्या की तत्काल निदान हेतु दिव्यांग को अपने साथ ले जा कर इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक पोटका में खाता खुलवा दिया गया और उस खाता में डी.बी.टी भी करवा दिया गया था प्रयास सफल हुआ दिव्यांग का नए खोले गए खाता में एक मुश्त पांच माह के बकाया पेंशन राशि का भुगतान हो गया।इतने दिनों बाद एक साथ पांच माह का पेंशन पा कर दिव्यांग का खुशी के आंसू छलक पड़े दिव्यांग सुरेश मुर्मू ने उनके जैसों असहाय लोगों का मदद के लिए आगे आए डालसा का एवं पी एल वी चयन कुमार मंडल का आभार प्रकट किया

Related Articles

Back to top button