नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को शादी की 26वीं वर्षगांठ पर मिलीं शुभकामनाएं l
गिरिडीह विधायक सह झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू भैया एवं उनकी धर्मपत्नी को उनकी शादी की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर क्षेत्रवासियों, समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को शादी की 26वीं वर्षगांठ पर मिलीं शुभकामनाएं l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह विधायक सह झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू भैया एवं उनकी धर्मपत्नी को उनकी शादी की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर क्षेत्रवासियों, समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इस खास मौके पर लोगों ने उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना करते हुए भगवान बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की कि उनका वैवाहिक जीवन सदा प्रेम, खुशियों और समृद्धि से परिपूर्ण बना रहे। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और निरंतर सफलता की भी मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।

गौरतलब है कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू अपने जनसरोकारों और विकास कार्यों को लेकर क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। उनकी वर्षगांठ के अवसर पर सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा।



