Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गाजे बाजे के साथ भगवान चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

गिरिडीह अधिवक्ता संघ भवन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से महाराज चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई

गाजे बाजे के साथ भगवान चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

गिरिडीह अधिवक्ता संघ भवन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से महाराज चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई पूजा अर्चना के बाद नम आंखों से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा को विसर्जन किया गया

धूमधाम से और गाजे-बाजे के साथ अधिवक्ता संघ भवन से निकल कर शहर के विभिन्न इलाकों में भरमन करते हुए मानसरोवर तालाब पहुंची जहां भगवान चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा को विसर्जित किया गया।इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान पूर्वक भगवान की पूजा-अर्चना कर प्रतिमा को जल में विसर्जन किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र में भक्ति और उमंग के माहौल से सराबोर हो उठा। वही इस विसर्जन समारोह में बार एसोसिएशन के महासचिव चुन्नू कांत,अजय कुमार उर्फ मंटू सिन्हा चंदन सिन्हा अभय कुमार सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button