चलकुशा में सात दिवसीय संगीतमय हरि कथा भजन प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन
चलकुशा में सात दिवसीय संगीतमय हरि कथा भजन प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन

चलकुशा में सात दिवसीय संगीतमय हरि कथा भजन प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन
संवाददाता : मुन्ना यादव

हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड के ग्राम चलकुशा में दुर्गा पूजा समिति के द्वारा दुर्गा पूजा नवरात्रि के शुभ अवसर पर दुर्गा मंडप के प्रांगण में सात दिवसीय संगीतमय हरि कथा भजन प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन चलकुशा पंचायत के मुखिया आलोक सिंह ने किया हरि कथा भजन प्रवचन बाल विदुषी लाडली शरण जी एवं स्वामी सीताराम जी के द्वारा किया जा रहा है। जो वृंदावन, चित्रकूट उत्तर प्रदेश से चलकर आए हैं। कथा कार्यक्रम संध्या 7:00 बजे से 10:00 बजे तक किया जाता है।

उद्घाटन में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह पुजा समिति अध्यक्ष हरे कृष्णा सिंह पूर्व मुखिया प्रतिनिधि लखन साव पुजा समिति कोषाध्यक्ष लखन बर्णवाल पसंस प्रतिनिधि उमेश साव,अशोक साव, पुरुषोत्तम सिंह, गोविंद पांडेय, अशोक पांडेय, अशोक दास, प्रशांत सिंह, सरयू पांडेय एवं काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित हुए।




