धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन एवं एस एस पी प्रभात कुमार द्वारा निरसा स्थित राजा कोलियरी में किया गया पंडाल का उद्घाटन
धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी राजा कोलयरी के पंडाल तथा मेले का विधिवत उद्घाटन शनिवार की देर रात को संपन्न हुआ ।

धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन एवं एस एस पी प्रभात कुमार द्वारा निरसा स्थित राजा कोलियरी में किया गया पंडाल का उद्घाटन
धनबाद/निरसा : धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी राजा कोलयरी के पंडाल तथा मेले का विधिवत उद्घाटन शनिवार की देर रात को संपन्न हुआ ।
हालांकि अपने तय कार्यक्रम से विलंब पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद जिला उपायुक्त तथा वरीय पुलिस अधीक्षक देर रात होने के बावजूद भी लगभग रात की 11:00 बजे निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा कोलयरी के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचकर स्थानीय पूजा पंडाल के अध्यक्ष सह निरसा विधायक अरुप चटर्जी के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर पूजा पंडाल तथा मेले का विधिवत्त उद्घाटन किया l पूरे कार्यक्रम का संचालन पूजा कमिटी के सदस्य मधुरेंद्र गोस्वामी ने किया । वहीं मौके पर उपस्थित उपायुक्त ने कहा कि पूरे धनबाद जिले में अभी तक हम लोगों ने जहां भी भ्रमण किया है उन सारे पंडाल में यह पंडाल अभी तक सर्वश्रेष्ठ प्रतीत हो रहा है ।

इस पंडाल में व्याप्त मंदिर तथा जो थीम बना हुआ है उससे मन को एक शांति मिल रही है । उद्घाटन के बाद पूजा कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक अरुप चटर्जी ने अपने मुख्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । वही मौके पर पहुंचे एसडीपीओ निरसा पीतांबर खरवार निरसा थाना प्रभारी अनिल शर्मा निरसा बीडियो तथा निरसा सी ओ विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने पूरे दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए स्थानीय थाना प्रभारी अनिल शर्मा को विशेष हिदायत विधि और पूरी तरह से सुरक्षा तथा निगरानी करने की बात कही l कार्यक्रम के अंत में स्थानीय विधायक ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया l


